अमेठी। नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ. आराधना राज के निर्देशन में रविवार को अमेठी और बहादुरपुर ब्लॉक में जल चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जल संरक्षण पर बल देते हुए ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
विकास खंड अमेठी की ग्राम पंचायत गंगौली में एनवाईवी सुमित्रा देवी की अगुवाई में जल चौपाल को संबोधित करते हुए रिटायर्ड सूबेदार रामफल ने कहा कि जल संचयन करना हम सबकी की नैतिक जिम्मेदारी है। संजय कुमार कोरी ने कहा कि एक ग्लास पानी के लिए सबमर्सिबल चलाकर कई बाल्टी पानी खराब करते हैं। शिक्षक रामचंद्र ने कहा कि हमें पानी का संचयन करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई।
इस मौके पर डॉ. नन्हे लाल, राजकुमार, किशन गौतम, किशुन पाल, बेंचू, रामटहल व रीता आदि मौजूद रहे। संग्रामपुर ब्लॉक के बदलापुर व भौसिंहपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सीमा यादव, सरिता सिंह, रमा आदि मौजूद रहे। वहीं बहादुरपुर में युवा परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक दीप शिखा व रोली सिंह की मौजूदगी में जल चौपाल में लोगों को जागरुक करते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।