फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी विद्यालयों को बंद करने की दी चेतावनी

Thu, 10 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। खंड शिक्षाधिकारी ने क्षेत्र के नौ फर्जी विद्यालयों को पूर्व में नोटिस जारी किया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम के सदस्य बीईओ हरिओम तिवारी व डीसी अनिरुद्ध शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। जांच टीम को विद्यालय संचालित होते मिले। सभी नौ विद्यालयों के संचालकों को विद्यालय बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया। बीते दिनों बीइओ शैलेंद्र शुक्ल ने क्षेत्र के एएसएस पब्लिक स्कूल सत्थिन, पीएचएल कान्वेंट सत्थिन, आरएस इंस्टीट्यूट सत्थिन, जी के पब्लिक स्कूल शेखपुर भडरा, लकी शिक्षण संस्थान जौदिलमऊ, अमेरिकन पब्लिक स्कूल महोना, हरीश पब्लिक स्कूल सौना, अमेठी पब्लिक स्कूल अशीषपुर एवं ब्यौरे मऊ स्थित विद्यालय सहित नौ अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर अनुपालन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने विद्यालय संचालक को दी नोटिस
जायस। बहादुरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सचान ने बृहस्पतिवार को बिना मान्यता के संचालित पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी की है। कहा है कि मान्यता संबंधी पत्रावली मांगने पर संचालक नहीं दिखा पाए। कार्रवाई की रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें