फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंगू मरीज मिलने के बाद हर सीएचसी में वार्ड आरक्षित

Sat, 12 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड
विज्ञापन
अमेठी। डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू मरीज को जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले के सभी 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। डेंगू मरीज के क्षेत्र में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना नगर पंचायत क्षेत्र का एक युवक छह अगस्त की रात दिल्ली से घर आया। दूसरे दिन तबीयत खराब होने पर परिजन स्थानीय सीएचसी ले गए। जांच में प्लेटलेट्स कम होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त एक अन्य मरीज की प्लेटलेट्स कम निकली। एस वन कार्ड से जांच निगेटिव आने पर चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू किया है।

फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मरीज की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने लोगों से दिन में पूरी बांह का कपड़ा पहनने व आस पास साफ सफाई के साथ सावधानी बरतने का सलाह दी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 999 मरीज आए। इसमें से 342 अकेले बुखार के ही मरीज थे। 117 मरीज आईफ्लू से बीमार थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया निरीक्षण
संग्रामपुर सीएचसी का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। छह दिनों से अनुपस्थित चल रहे एक चिकित्सक से जवाब मांगा गया है। साथ ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी 13 सीएचसी पर 5-5 बेड का अलग से वार्ड बनाने को कहा गया है। साथ ही जिस इलाके में डेंगू मरीज की पुष्टि हुई है, वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसकी मानीटरिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें