फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ढही कच्चे मकान की दीवार, एक की हालत नाजुक

Tue, 13 Aug 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के खानापुर चपरा गांव में रविवार रात मूसलाधार बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आकर परिजन घायल हो गए। चीख-पुकार सुन एकत्र हुए ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, अन्य सदस्यों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

तिलोई तहसील के खानापुर चपरा गांव में रविवार रात मूसलाधार बारिश के दौरान शिवमोहन (48) के जर्जर कच्चे मकान की दीवार छप्पर सहित भरभरा कर ढह गई। मकान के मलबे में शिवमोहन संग पत्नी रामपती, पुत्री खुशबू व पुत्र बिमलेश दबकर घायल हो गए। चीख-पुकार पर सुन ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामपती, खुशबू व बिमलेश की हालत सामान्य होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि शिवमोहन के पैर में गंभीर चोटें आने से परिजन व ग्रामीणों ने उन्हें जगदीशपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना केे बाद तहसीलदार अभिषेक यादव ने हल्का लेखपाल कुमार धीरज को अस्पताल भेजकर पीड़ित के हालत की जानकारी जुटाने के साथ क्षति का आकलन करवाया। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव अनुमन्य सरकारी आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें