फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिव्यांगों का दर्द बढ़ा रहा इंतजार, प्रमाणपत्र के लिए लगा रहे गुहार

Tue, 05 Dec 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कभी सर्वर की समस्या तो कभी अन्य दिक्कतें, दिव्यांगों की मुश्किल को बढ़ा रही हैं। सोमवार को आयोजित दिव्यांग कैंप में दूर दराज से आने वाले दिव्यांगों को समस्याओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी गौरीगंज के परिसर में आयुष विंग में हर सोमवार को दिव्यांगों के परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। यहां पर उनके बैठने आदि की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण समस्या आ रही है। ऐसे में लोगों को इधर उधर घूम कर समय गुजारना पड़ रहा है। दोपहर दो बजे के बाद चिकित्सकों के आने पर जांच का काम शुरू होता है। ऐसे में उन्हें समस्या होती है। सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कुल 60 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 44 आवेदन नए थे।

मरीजों की समस्या
जामो ब्लाॅक के सरमे गांव निवासी जनकदुलारी को पैर में दिक्कत है। कैंप में दो माह से आकर नंबर लगा रही है। दिन भर इंतजार करने के बाद पोर्टल न चलने व नंबर न आने का बहाना बनाकर वापस कर दिया जाता है। संग्रामपुर के गांव उमापुर निवासी मालती ने बताया कि कई बार पैर के हड्डी की समस्या को लेकर आ रही है। अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है। ऐसे ही तमाम जरूरत मंद दिव्यांग बिना किसी संसाधन के इधर उधर बैठ कर अपने नंबर का इंतजार पूरे दिन करते हैं।
विज्ञापन


कर रहीं मदद
स्वयं सेवी संस्था प्रयास ट्रस्ट की अनीता शुक्ला यहां पर दिव्यांगों की मदद करती हैं। पंजीकरण से लेकर आवेदन फार्म जमा कराने में सहयोग दे रही है।

जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था
नोडल अधिकारी डाॅ. पीके गोयल ने कहा कि जल्द सुविधाओं में इजाफा कराया जाएगा। ताकि आने वाले मरीजों को किसी प्रकार कर परेशानी का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें