फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वैष्णो देवी दर्शन की राह में वेटिंग का रोड़ा, यात्री परेशान

Fri, 07 Jun 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टी में परिवार सहित देवी माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। अमेठी होकर गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस व समर स्पेशल में वेटिंग का आंकड़ा 150 के पार हो गया है। ऐसे में या तो यात्रा स्थगित कराने या तत्काल कोटे का टिकट बुक करवाने की कोशिश में लोग जुटे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर जम्मूतवी के लिए सिर्फ राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का संचालन अमेठी होकर होता है। गर्मी की छुट्टी में माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और जम्मू कश्मीर के अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। उत्तर रेलवे ने वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए समर स्पेशल ट्रेन संचालित की है। लेकिन दोनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है।
तत्काल कोटे में भी टिकट नहीं
बृहस्पतिवार को स्टेशन पर मिले बासूपुर निवासी कीर्तिवर्धन पाल ने बताया कि परिवार समेत दर्शन को जाने के लिए टिकट बुक करवाने आए थे। तत्काल कोटे से भी टिकट बुक नहीं हो पाया। तत्काल कोटे का टिकट बुक करवाने की कोशिश करेंगे। कमोवेश यही हाल राघवेंद्र प्रताप, सत्यम पांडेय व श्यामजी पाठक समेत अन्य यात्रियों का है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित टिकटों की बुकिंग हो रही है। पहले से लोगों के टिकट बुक करने से वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें