फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज इक्काताजपुर में होगा प्रधान पद के लिए मतदान

Wed, 06 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। ब्लॉक के इक्काताजपुर गांव में आज ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा। मंगलवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टी बूथ पहुंच गई है। सुबह से फोर्स की मौजूदगी में 1975 मतदाता किस्मत अजमा रहे तीन उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन


विकासखंड के ग्राम पंचायत इक्काताजपुर की ग्राम प्रधान को 26 फरवरी 2023 को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। तभी से प्रधान पद रिक्त चल रहा था। आयोग की ओर घोषित उपचुनाव कार्यक्रम के तहत प्रधान पद के लिए बुधवार मतदान होगा।
मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर से मतदान कर्मिक रवाना हुए। तीन बूथों पर 1975 मतदाता किस्मत अजमा रहीं तारावती, कल्पना व कलावती के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के बाद पेटिका स्ट्रांग रूम में जमा होंगी। आठ सितंबर को मतों की गणना की जाएगी। बीडीओ अंजली सरोज ने बताया चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक समय से पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें