अमेठी सिटी। जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 21 और 22 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहकर नाम जोड़ने, संशोधन और दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को भी विशेष कैंप लगेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 और संशोधन के लिए फार्म-8 जमा कर सकते हैं।