फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नामांकन के आखिरी दिन तक बन सकते हैं मतदाता

Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आजादी के बाद हमें लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने का अधिकार मिला है इसे यूं ही व्यर्थ न होने दें। नामांकन के आखिरी दिन तक मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा सकता है, मतदाता सूची को पढ़ लें उसमें जो त्रुटियां हैं उसे ठीक कर लें। बुधवार को आरआर पीजी कॉलेज में विधानसभा अमेठी के बूथ लेबल ऑफीसर के साथ बैठक करते हुए डीएम निशा अनंत ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि मतदाता सूची से किसी वोटर का नाम छूटने न पाएं। कहा कि बीएलओ जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में अभी तक जुड़ा नहीं है, उनका नाम जोड़ दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाएं, इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी बीएलओ को मतदान से पहले शत प्रतिशत मतदान पर्ची का वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान पर्ची सीधे परिवार के किसी सदस्य को दी जाए। गत चुनाव में अमेठी विधानसभा के 210 मतदान केेंद्रों पर 50 फीसदी से कम मतदान हुआ था। इस मौके पर एसडीएम अमेठी प्रीति तिवारी, तहसीलदार अमेठी सहित बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें