अमेठी सिटी। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची त्रुटिरहित रहे और कोई मतदाता वंचित नहीं हो, इसके लिए रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित हुए। शिविर में मौजूद बीएलओ ने सूची पढ़कर सुनाई। सूची में नाम शामिल नहीं होने और त्रुटि के मामलों में मतदाताओं से निर्धारित फार्म पर आवेदन लिए। आवेदनों की जांच के बाद अर्ह मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने सभी बूथों के बीएलओ को रविवार को मतदाता सूची के मौजूद रहकर लोगों को दिखाने के साथ वंचित मतदाताओं का नाम शामिल करवाने के लिए निर्धारित फार्म जमा करवाने का निर्देश दिया था।
डीएम के निर्देश रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित हुए। शिविर के दौरान बूथों पर मौजूद बीएलओ ने मतदाताओं को सूची दिखाई। सूची में नाम नहीं होने या त्रुटि होने की दशा में निर्धारित फार्म भरवाते हुए जमा करवाया। इसके अतिरिक्त लोगों को ऑनलाइन मतदाता बनने का आवेदन करने की जानकारी दी। शिविर में प्राप्त फार्मों की जांच के बाद अर्ह मतदाताओं का नाम शामिल किया जाएगा। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि कोई अर्ह मतदाता वोटर बनने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित हुआ।
नौखेड़ा ग्राम पंचायत में बढ़े छह नए मतदाता
इन्हौना (अमेठी)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को ग्राम पंचायत नौखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए कैंप आयोजित हुआ। बीएलओ रेखा सिंह ने बताया कि अभी तक ग्राम पंचायत में 990 मतदाता थे। रविवार के कैंप में छह नए मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अपने आवेदन सौंपे हैं। जिनकी औपचारिकता पूरी कर ली गयी है। छह नए आवेदन के बाद ग्राम पंचायत में 996 मतदाता हो गए हैं। मतदाता सूची से नाम काटने के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया है।
सुनाई गई मतदाता सूची
फुरसतगंज (अमेठी) बहादुरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर के प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 341 व 342 पर रविवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। जिसमें बूथ संख्या 341 की मतदाता सूची से 24 नाम काटे गए 51 नाम जोड़ने तथा 19 संशोधन के फार्म जमा हुए। बूथ संख्या 342 की मतदाता सूची से 15 नाम काटने और नए 54 नाम जोड़ने से जुड़े फार्म बीएलओ के पास जमा हुआ। शिविर में प्रदुम केसरी परीदा व अरुणा सिंह, पूर्णिमा सिंह भदोरिया, पल्लवी सिंह, राजकुमारी ने फॉर्म भरकर बीएलओ को दिया। इस मौके पर मौजूद रहे मनोज कुमार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जनककली।