फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन से बेहतर है विराट का खेल : उबैद कमाल

Fri, 29 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेहतर सुविधाएं मिलीं तो खेल में भी सुधार दिख रहा है। आज सचिन से बेहतर विराट का खेल देखा जा सकता है। आज खिलाड़ियों के लिए बहुत सी सुविधाएं हो गई हैं। ये बातें क्रिकेट के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे उबैद कमाल ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के शुरुआत के दौरान कही। उन्होंने अपने जीवन व क्रिकेट के बारे में कई बातें बताईं।
विज्ञापन



उबैद कमाल एक तेज गेंदबाज के रूप में उत्तर प्रदेश रणजी व अन्य खेलों में खेलते रहे हैं। पंजाब के लिए भी उन्होंने खेला। वर्तमान में वह जिला मुख्यालय गौरीगंज के जेठूपुर में जिला व सत्र न्यायालय चहारदीवारी परिसर के ठीक सामने स्थित मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जहां जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेलने की वजह बताते हुए कहा कि कम सुविधाओं के बाद भी देश के लिए खेलने का प्रयास रहा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम तो नहीं लिख सकता था, लेकिन बेहतर खेलने का प्रयास हमेशा रहा।


उबैद कमाल ने कहा कि एक समय था कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को कोई सुनता नहीं था। अब राजीव शुक्ला की वजह से उत्तर प्रदेश से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी निकल रहे हैं। इससे पहले 28 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि चयनित 35 खिलाड़ियों को पहले दिन क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गईं। यह शिविर पांच दिन तक दो पालियों में चलेगा। पहली पाली में सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर निदेशक प्रांजल तिवारी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, गोविंद मौर्य, नरसिंह यादव, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें