फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने सचिव को बैठाया

Tue, 30 Jan 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की सीमा से सटे गांव के किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान है। ऐसे में ग्रामीणों ने सचिव को बैठा लिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने छुट्टा मवेशियों को गोआश्रय में संरक्षित करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को जाने दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक सीमा से सटे गांव मुहीबशाह, नेवादा कनू, पुन्नपुर, धोएं, सहजीपुर, मड़ौली आदि के किसानों का कहना है कि गोवंशों को सीमा पार के लोग खदेड़ कर इधर पहुंचा दे रहे हैं। ऐसे में छुट्टा गोवंशों का झुंड फसलों को तबाह कर रहा है। इसको लेकर आक्रोशित मुहीबशाह के किसानों ने सोमवार को गांव पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव को छुट्टा गोवंशों से निजात मिलने तक गांव में ही बैठने की बात कही। ग्राम सचिव ने मामले की सूचना बीडीओ शिवपूजन भारतीय को दी। सूचना मिलने के बाद एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, ग्राम सचिव प्रवीण त्रिपाठी, अजीत सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से छुट्टा गोवंशों को पकड़वा कर सोनारीकनू स्थित गोआश्रय में संरक्षित कराया। बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग थी कि छुट्टा गोवंशों को गोशाला में संरक्षित कराया जाए। ग्रामीणों के सहयोग से छुट्टा गोवंशों को गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें