अमेठी तहसील के बाहर मौजूद ग्रामीण।
अमेठी। संग्रामपुर के सरैया कनू के ग्रामीण सड़क के निर्माण में बाधा उत्पन्न होने से परेशान हैं। बुधवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को वापस भेजा।
सदाशिव, प्रकाश, राज कुमार, गीता, सीता, सुनीता, आदित्य, विमलादेवी, उषा देवी, हेमलता, अकेला, शांति ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से आवागमन के लिए रास्ता बनाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग मार्ग निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। जबकि रास्ते का निर्माण ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जांच कराकर रास्ता बनवाने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मामले की जांच करवाते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।