फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बंद कराया सड़क निर्माण कार्य

Thu, 20 Jun 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अ​भियंता से विरोध जताते ग्रामीण
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। इन्हौंना-रुदौली राजमार्ग के मरम्मती करण में गुणवत्ताविहीन निर्माण करवाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन लोनिवि एई ने हस्तक्षेप कर कार्य शुरू करवाया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल से गुजरने वाला इन्हौना-रुदौली राजमार्ग के मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने एक फर्म को 34.18 करोड़ का ठेका दिया है। इन्हौना से रीछ घाट तक 15 किमी सड़क निर्माण का काम पांच मार्च से 15 जून तक होना था।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया स्तर का डामर लगाया जा रहा था। तभी बुधवार को साईगंज चौराहे के समीप कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए काम बंद करा नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता हीरामणि पटेल पहुंचे। दो डंपर डामर युक्त गिट्टी वापस किए जाने के बाद ग्रामीण माने। सहायक अभियंता ने दूसरा मटेरियल प्रयोग कराए जाने के आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए और काम शुरू हो गया।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा के साथ राम सजीवन, राहुल, रंजीत दीपक, महेश आदि लोगों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र डीएम को भेज कर गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें