फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: माइनर पटरी की जेसीबी से खोदाई पर भड़के ग्रामीण

Sun, 21 Jul 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सिल्ट सफाई के नाम पर माइनर पटरी को जेसीबी से खोदने पर शनिवार को ग्रामीण भड़क गए। विधायक प्रतिनिधि ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच काम बंद कराया।
विज्ञापन

जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जब किसानों को पानी की जरूरत है तो उस समय नहर में पानी की आपूर्ति के बजाय सफाई का काम चल रहा है। अमेठी रजबहा से निकलने वाली गौरीपुर माइनर में पानी आपूर्ति के समय सिल्ट सफाई के नाम ठेकेदार ने पटरी खोदाई कर दी। नाराज ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया।
विधायक प्रतिनिधि उमेश सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस को जेसीबी चालक ने बताया कि नहर सफाई के लिए विभाग से अनुमति ली गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नहर विभाग सीपी वर्मा ने बताया कि नहर के आसपास उगी झाड़ झंखाड़ को साफ करने की अनुमति दी गई थी। पटरी की खुदाई की सूचना पर सींचपाल को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
एसएचओ गौरीगंज एसएन पांडेय ने बताया कि जेसीबी चालक के पास नहर सफाई की अनुमति पत्र है। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई। विभाग की ओर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें