फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Mon, 09 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। सड़क हादसे में घायल रामअचल तिवारी की शुक्रवार रात लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के बन्ना मुबारकपुर गांव निवासी रामअचल तिवारी (29) बुधवार सुबह अपने रिश्तेदार राजेश दुबे से मिलने पूरे विरंजा मजरे कौहार गांव आए थे। वापसी करते समय गौरीगंज के हालपुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में रामअचल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार को लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सिया राजी और बेटे संतोष तिवारी, अशोक कुमार व रविलाल तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें