फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेस करते समय लगा करंट, ग्रामीण की मौत

Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भेटुआ ब्लॉक के पीपरपुर गांव में मंगलवार सुबह करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार व गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन



पीपरपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव (55) सुबह घर में कपड़े प्रेस कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वह अचेत हो गए। परिजनों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें हटाया। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें सीएचसी भेटुआ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर अमेठी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हादसा घर के अंदर हुआ है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ओम प्रकाश यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र रामचंद्र और रामसजीवन विवाहित हैं, जबकि प्रभात, संतोष और बेटी पारुल अविवाहित हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें