फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर के पास तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के राघीपुर गांव निवासी गयाप्रसाद (45) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में रोहसी बुजुर्ग स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। हालांकि उनके घरवालों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



राधेश्याम ने बताया कि उनके भाई गयाप्रसाद सुबह पुराने घर से रोहसी बुजुर्ग स्थित नए मकान की ओर गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान मकान के पास बहू सावित्री को गयाप्रसाद का कपड़ा मिला, लेकिन वह नजर नहीं आए। थोड़ी देर बाद मकान के सामने स्थित तालाब में उनका शव उतराता दिखाई दिया।


ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि गयाप्रसाद संभवतः शौच के लिए तालाब किनारे गए होंगे और पैर फिसलने से हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गयाप्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई राधेश्याम गमगीन हैं। वहीं बहू सावित्री और बेटे रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें