फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मकान में ग्रामीण को सांप ने काटा, मौत

Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के गोपालापुर गांव स्थित मकान में सोमवार को सामान लेने गए जीबोध (44) को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामगंज के छीड़ा निवासी शिवदर्शन के मुताबिक उनके दादा जीबोध सोमवार को गोपालापुर स्थित मकान में कुछ सामान लेने गए थे। कमरे में सामान निकालने के दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।

इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जीबोध की मौत के बाद पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। शव से लिपटकर उन्हें बिलखता देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटे राजरतन और रजनीश भी पिता की मौत से सदमे में हैं। बहन श्रीमती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि परिजनों ने सांप के काटने से मौत होने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


जिला आपदा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सांप के काटने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें