फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीण को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोह​नगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत्र: मीडिया सेल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के शाहमऊ गांव निवासी शिवम सोनी की पत्नी से चल रहे मुकदमे में समझौते को लेकर बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे उनके भाई सुंदरम को भी पीटा गया। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह कस्बे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें प्रतापगढ़ के उदयपुर के रेहुआ लालगंज निवासी आयुष सोनी उर्फ कुलदीप सोनी (25), प्रांशु वर्मा (19) और मनीष वर्मा (24) शामिल हैं।

सांगीपुर निवासी कृष्ण कुमार सरोज (20) और उदयपुर के वनपुकरा निवासी मनोज यादव (24) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो बाइक मिलीं। दोनों के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके। तलाशी में आयुष सोनी उर्फ कुलदीप सोनी के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें