फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे ग्राम प्रधान, बनाई रणनीति

Fri, 19 Jul 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गोआश्रय स्थलों के संचालन में आ रही कठिनाइयों के निराकरण को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों ने बैठक हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा के दौरान डीएम को ज्ञापन देने की योजना बनाई गई है। यह बैठक प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में हुई। प्रधानों का कहना है कि भूसा खरीद के लिए भी टेंडर दे दिया जाए, यदि ऐसा नहीं हो सकता तो टेंडर की व्यवस्था खत्म करते हुए ग्राम प्रधानों को पहले की तरह सारी सामग्री की खरीद का अधिकार दिया जाय। ग्राम प्रधानों ने कहा कि शासन की ओर से भूसे का रेट 6.5 रुपए प्रति किलो निर्धारित है। भूसे का मार्केट रेट 10 रुपए प्रति किलो है। सरकार प्रति गोवंश भरण पोषण के लिए 50 रुपये देती है। गोशालाओं के प्रबंधन के लिए अलग से बजट निर्धारित किया जाना चाहिए। राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की 90 फीसदी धनराशि मानदेय के भुगतान पर खर्च हो रही है। विकास कार्यों के लिए पंचायतों के पास कोई बजट नहीं है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें