फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जेजेएम का हैंडओवर लेने से पहले प्रशिक्षित होंगे ग्राम प्रधान

Tue, 01 Oct 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन योजना को जिले के सभी गांवों में पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों के आसपास पेयजल टंकी निर्माण व पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने से पहले पेयजल योजना को जल निगम से ग्राम पंचायत तक हैंडओवर करने की प्रक्रिया होगी। जिसमें ग्राम प्रधानों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का हैडओवर ग्राम पंचायतों को करने से पहले उन्हें एक माह तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत के प्रधान, पंचायत सहायक व पंचायत सचिव को जल जीवन मिशन योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन जिला मुख्यालय के डीपीआरसी में चार अक्तूबर के बाद शुरू होगा। इस दौरान पेयजल टंकी, बोरिंग, प्रयोग किए गए सामान, पाइपलाइन, टोटी, सामान व निर्माण की गुणवत्ता आदि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे हैंडओवर प्राप्त करने से पहले ग्राम पंचायत स्तर पर उसे अच्छे से जांचा जा सके। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें