अमेठी सिटी। उच्च न्यायालय ने पिछली 29 अगस्त को अमेठी में ग्राम न्यायालय की स्थापना की अधिसूचना जारी की थी। साथ ही नीरज यादव को ग्राम न्यायालय का न्यायाधिकारी नियुक्त किया था। ग्राम न्यायालय में लघु फौजदारी वाद के साथ ही 25 हजार रुपये मालियत तक के आर्थिक क्षेत्राधिकार से संबंधित सिविल वादों की सुनवाई होगी। जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर जयप्रकाश पांडेय ने मातहतों को अमेठी थाने व तहसील से ऐसे वादों की सूची प्रशासनिक कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।