फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जंगल में महिला के रोने का वीडियाे वायरल, जांच

Thu, 18 Jul 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सोशल मीडिया पर एक महिला के रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संग्रामपुर क्षेत्र स्थित जंगल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भी रात में जंगल से महिला के रोने की आवाज आने की बात कह रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर एक महिला के रोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रोने की आवाज सुनाई पड़ रही है। सूत्रों का दावा है कि कुछ ग्रामीणों ने भी रोने की आवाज सुनी है। रात में किसी की घटनास्थल तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के पास घना जंगल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद रात में पीआरवी टीम जंगल में पहुंची तो महिला के रोने की आवाज आ रही थी। लेकिन पुलिस कर्मी उस स्थान से कुछ पहले पहुंचकर रुक गए। वहां वीडियो बनाया और फोटो खींच कर वापस आ गए। पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में जांच की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें