गौरीगंज (अमेठी)। खंभे में बांधकर नाबालिग की पिटाई का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो संज्ञान में आने व पीड़ित की सूचना पर पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है। स्थानीय थाने के एक गांव में एक कंपनी निर्माण कार्य कर रही है।
कार्य स्थल पर सामान चोरी का आरोप लगा हुए कंपनी के ठेकेदार ने शुक्रवार को तीन नाबालिग बच्चों को पकड़ कर खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधकर बच्चों की पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी बच्चों के परिजनों को हुई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि प्र जांच के बाद केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।