अमेठी। जायस कोतवाली के दो सिपाहियों का एक वीडियो जिला बदर अपराधी के साथ पार्टी का वायरल हो रहा है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का दावा पुलिस कर रही है। जायस कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को डीएम ने छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिला बदर होने के बाद पड़ोसी रायबरेली के नसीराबाद कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। बुधवार को जिलाबदर के साथ जायस कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों के शराब व कबाब की पार्टी करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
एसपी डॉ इलामारन जी ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच सीओ तिलोई डॉ. अजय सिंह को सौंपी गई है।