अमेठी। आंबेडकर तिराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मंगलवार को एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच कर रही है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बुजुर्ग को गिरा कर पैरों से मार रहा है। साथ ही उसका गला दबोच कर पिटाई करते दिख रहा है। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने के बाद युवक और बुजुर्ग दोनों चले जाते हैं। आंबेडकर तिराहे पर हमेशा पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी शहर के मुख्य तिराहे पर हुई बुजुर्ग की पिटाई की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है लेकिन, कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद