फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यात्रियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल

Sun, 08 Dec 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। दो दिन पूर्व निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुई यात्रियों के बीच चाकूबाजी की घटना से जुड़ा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एक यात्री की मौत हो चुकी है और उसके भाई का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस डाउन के साधारण कोच में सीट को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मडकियान का पुरवा मजरे दौलतपुर लोनहर गांव निवासी तौहीद (23) की मौत हो गई थी और उसके दो भाई तालिब (28) व तौसीफ घायल हो गए थे। इनमें तालिब का अभी भी लखनऊ में इलाज चल रहा है।


इसी सिलसिले में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन खड़ी है। रेल ट्रैक पर दो पक्षों के बीच मारपीट होती दिख रही है। एक पक्ष के लोग दूसरे पर लोहे की स्टिक, पत्थर आदि से हमला करते दिख रहे हैं। दूसरा पक्ष भी मारपीट करता दिख रहा है। चर्चा है कि यह वीडियो बृहस्पतिवार को यात्री तौहीद की हुई हत्या व मारपीट से जुड़ा है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यात्री की हत्या के मामले में जीआरपी ने चार लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें