अमेठी सिटी। मामूली विवाद में एक युवक की पिटाई का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो अमेठी कोतवाली के गुंगवाछ गांव बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवक को एक व्यक्ति लाठी से पीटा रहा है। कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मार खाने वाले गुंगवाछ गांव निवासी शंकर का आरोप है कि आरोपी के जानवर ने उसके खेत में नुकसान कर दिया था। उलाहना देने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।