बाजारशुकुल। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला सामने आया है। कदीरुल ने किशोरी को गांव के बाहर बुलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर धमकी दी कि यदि वह दोबारा नहीं आएगी तो वीडियो वायरल कर देगा।
पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपी उनके बेटे संग पिकअप पर भूसा भरने का काम करता था। कई बार बेटे से मिलने के बहाने घर आ चुका है। शुक्रवार रात कदीरुल ने किशोरी को फोन कर भाई की हत्या करने की धमकी दी और गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद गोशाला के पास दुष्कर्म किया और फोटो व वीडियो बनाए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर दोबारा मिलने नहीं आई या किसी को बताया तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा।
किशोरी ने घटना की जानकारी लौटकर परिजनों को दी। पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से परेशान है और पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।