फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पशु चिकित्सक ने ऑनलाइन वसूल लिए 700 रुपये

Thu, 19 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में मौजूद किसान।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने बेबाकी से अपनी समस्याएं उठाईं। किसानों ने पशु अस्पतालों में डॉक्टरों के नदारद रहने संग निराश्रित गोवंशों से लेकर बिजली कटौती व माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने आदि मुद्दे उठाए। डीएम निशा अनंत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

बहादुरपुर से आए किसान संजय ने एक पशु चिकित्साधिकारी पर किसान से मवेशी के उपचार के नाम पर 700 रुपये ऑनलाइन वसूलने का आरोप लगाया। उनकी बात खत्म भी नहीं हुई थी कि किसानों ने पशु अस्पतालों की बदहाली की शिकायतों की झड़ी लगा दी। पशुओं के उपचार में दिक्कत की बात पर सीवीओ ने डॉक्टरों की कमी का हवाला देते हुए किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
इसके बाद किसान ओम प्रकाश ने कहा कि मैडम, विद्युत बिल रीडिंग में काफी गड़बड़ी आ रही है मनमानी रीडिंग के अनुसार बिल तैयार किया जा रहा है। किसान नेता रीता सिंह ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि चेक मीटर लगवाया गया, तीन महीने तक सही बिल आया। फिर अधिक बिल भेजा जा रहा है। कई किसानों ने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिलने, समय से मीटर रीडिंग नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान कमला प्रसाद मिश्र ने घुसरिया माइनर की सफाई नहीं होने का आरोप लगाया। किसान दुर्गा शंकर मिश्र, रणविजय सिंह व अजय सिंह ने रबी सीजन में गेहूं की टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। किसान दिवस में निराश्रित गोवंश का मुद्दा भी उठा। किसानों ने कहा कि सड़क से सीवान तक निराश्रित गोवंशों की भरमार है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।
प्रगतिशील किसानों ने अपने विचार साझा किए। बताया कि कैसे उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती से अच्छा मुनाफा कमाया। इस दौरान किसानों को खेती-किसानी के साथ कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। दिवस में सीडीओ सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एडीएम अर्पित गुप्ता, डीडीओ वीरभानु सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, सीवीओ डॉ. सोम प्रकाश तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें