जीजीआईसी बाजारशुकुल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत : शिक्षा
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजारशुकुल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम, प्रिंशी ने द्वितीय व अंतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में संजू प्रथम, मोहिनी द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में सोनम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्वेता ने द्वितीय जबकि संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पुष्पा रावत ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक के छात्र नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
विषयों को समझकर लिखने की आदत ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियो को बधाई दी व उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।