फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कैरम में वर्षा व वंदना अव्वल

Sun, 23 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राघीपुर में कैरम खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज राघीपुर में शनिवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। रस्सीकूद, कैरम, खो-खो और दौड़ प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


रस्सीकूद प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम, लक्ष्मी अर्चना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में वर्षा मिश्रा व वंदना की जोड़ी प्रथम रही। मनीषा व अर्चना की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में रोशन जहां ने प्रथम, शुभी ने द्वितीय और रश्मि ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दौड़ प्रतियोगिता में अरबाज ने प्रथम, सत्येंद्र ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें