अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल में वाराणसी ने मऊ को हराकर प्रतियोगिता की ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
शनिवार दोपहर बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मऊ को हरा दिया। वाराणसी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मऊ की टीम पर दबाव बनाए रखा। मैच के पहले हाफ में ही वाराणसी ने दो गोल कर बढ़त बना ली, जबकि दूसरे हाफ में एक और गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि जिले में इस तरह के आयोजनों को और अधिक बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिल सके। विशिष्ट अतिथि आरआरपीजी काॅलेज के प्राचार्य ओपी तिवारी, जमुना मटियारी, मनिंदर सिंह, कमल सिंह रहे। इस मौके पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक फुटबाल संघ एमएस वेग, उप क्रीडाधिकारी शमीम अहमद एवं मो. मुसर्रफ खा, जैशल, आकिब, अमूल, नवनीत. हाजी मनव्यल, रवि शर्मा, अयूब शाह, रजा उल्ला, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लवली तिवारी आदि मौजूद रहे।