फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही निरस्त

Sat, 29 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ होकर चलने वाली वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। इसी ट्रैक पर हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन आई। यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 4:58 बजे पहुंचनी थी, मगर दोपहर बाद 4:36 बजे स्टेशन आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर चलने वाली आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी सात घंटे लेट गौरीगंज आई। ट्रेन बृहस्पतिवार रात के बजाय शुक्रवार सुबह गौरीगंज स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।


गौरीगंज होकर चलने वाली मालदाटाउन एक्सप्रेस और पंजाब मेल तीन घंटे देरी से आई। जनता और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक से दो घंटे देर से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के देरी से संचालित होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें अपरिहार्य कारण से देर से आईं। स्टाफ लगातार घोषणाएं कर ट्रेन के समय की जानकारी देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें