फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Wed, 25 Sep 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। मंगलवार को अप के साथ ही डाउन में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। ऐसे में दिल्ली के 10 यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी तो अन्य यात्री उमसभरी गर्मी में ट्रेन की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन



वाराणसी से चलकर दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने मंगलवार को यात्रियों को परेशान किया। गौरीगंज में शाम 5:01 बजे पहुंचने वाली ट्रेन के चार घंटा विलंब से संचालित होने की जानकारी यात्रियों को मिली। शाम 5:30 बजे तक वाराणसी से ही ट्रेन के रवाना नहीं होने के कारण बरनाटीकर के रोहित सिंह व निखिल सिंह ने अपना स्पीलर कोच का आरक्षित टिकट निरस्त करवा यात्रा स्थगित कर दी। इसी तरह करीब आठ अन्य यात्रियों ने भी अपना टिकट निरस्त करवाया। स्टेशन पर मिले कल्पनाथ ने बताया कि गर्मी में मजबूरी में ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज पहुंचकर रवाना हुईं।


दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ चार घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से 10:59 बजे गौरीगंज पहुंच प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई। लखनऊ-प्रयागराज संगम, नीलाचल एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से संचालित हुई। सोमवार रात दिल्ली से चलकर रात 11:26 बजे गौरीगंज पहुंचने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से सुबह 4:25 बजे गौरीगंज पहुंचकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने अपरिहार्य कारणों से ट्रेनों के विलंब से संचालित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें