फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

Sun, 15 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड के साथ रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। शनिवार को वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रही तो जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन विलंब से हुआ।
विज्ञापन



वाराणसी से चलकर गौरीगंज होते हुए लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार व देहरादून सहित अन्य स्टेशनों को जाने वाली जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने से शनिवार को यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी। तमाम यात्री भीड़ के बीच पंजाब मेल से गंतव्य को रवाना हुए। इसके अतिरिक्त अप जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे व लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई।

गरीब रथ एक्सप्रेस, डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन भी विलंब से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन विलंब से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें