फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआरटीओ के वाहन में की तोड़फोड़

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने वहां खड़े वाहन में तोड़फोड़ कर दी। यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शाम चार बजे एआरटीओ प्रशासन महेश बाबू की कुछ बिचौलियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वे अपना वाहन परिसर में खड़ा कर प्रवर्तन टीम के साथ वाहनों की जांच के लिए जायस की ओर निकल गए। इसी बीच करीब 4:15 बजे संदीप पांडेय कुछ अन्य लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और खड़े वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना के वक्त मौजूद विभागीय कर्मचारी भी सहम गए। एआरटीओ ने बताया कि इन लोगों का दखल खत्म करने की कोशिश की जा रही थी, जिससे वे नाराज थे।


उनका कहना है कि इन लोगों से उन्हें और कार्यालय कर्मचारियों को खतरा है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संदीप को हिरासत में लिया गया है। अन्य के पहचान के साथ ही गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



एआरटीओ महेश बाबू ने बताया कि बिचौलियों के प्रभाव को खत्म करने की पहल कर रहे है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई बताई जा रही है। एआरटीओ ने कहा कि अब किसी तरह का दबाव नहीं झेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें