फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (संवाद)। संचारी रोग नियंत्रण के लिए संचालित अभियान के दूसरे दिन भी गांवों में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। इस दौरान नामित नोडल अफसरों ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अभियान के दौरान दौरान डेंगू, जापानी/दिमागी बुखार, चिकनगुनिया, मलेरिया व फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित रोग से बचाव की जानकारी देते हुए कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत की ओर से नालियों की सफाई तथा फागिंग का कार्य किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए ऐसे बच्चे मिलने पर उपचार के लिए उन्हें संबंधित अस्पताल भेजा जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा जानवरों के बाड़े रिहायशी इलाके से दूर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा रिहायशी इलाकों में चूहों से बचाव हेतु जानकारी व चूहों को मारने का कार्य किया जाएगा। दिव्यांग विभाग द्वारा प्रभावित बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा खुले में शौच नहीं जाने के लिए जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, हैंडपंप तथा उनके प्लेटफार्म की मरम्मत, पर्यावरण स्वच्छता तथा नालियों की सफाई करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें