फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ समेत 304 को दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में सोमवार को 599 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें कोरोना का टीका लगवाने वाले सीएमओ समेत 304 लोगों को दूसरी डोज दी गई। टीका लगवाने वालों में से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले के 14 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 20 बूथ बनाए गए थे। इन स्थानों पर सीमएओ समेत 304 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इसके साथ चार चरण में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी को प्रतीक्षा कक्ष में 30 मिनट तक बैठाया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि सूचना के बावजूद सभी प्वाइंट पर सिर्फ 599 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने कहा कि पहले चरण से लेकर अब तक टीका लगवाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें