जगदीशपुर (अमेठी)। बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देने वाले चार चोरों को कमरौली पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से चार चोरी की बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि चोरी की गई बाइकों के नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम देते थे।
रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मलावां मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार जामो थानाक्षेत्र के दखिनवारा निवासी आकाश मिश्रा, राकेश कुमार, चिटुहला गांव निवासी अखिलेश कुमार व अखिलेश को रोका। बाइक के कागज की मांग की गई, वह नहीं दिखा सके। तलाशी में अखिलेश के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि मिली दो बाइक चोरी की मिली है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर बिक्री करते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आकाश मिश्रा के घर के पास झाड़ियों से दो अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई है।