फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वेबसाइट से पुस्तकें करें अपलोड, करें पढ़ाई

Wed, 01 May 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजार से किताबें न मिलने पर अब विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संचालित पाठ्यक्रम की पुस्तकें अपने अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। इन किताबों को डाउनलोड कर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग शताब्दी वर्ष पूरा होने के बाद स्वयं को हाईटेक करने में जुटा है। एनसीईआरटी पुस्तकों से विद्यार्थियों को शिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, बाजारों में पाठ्यपुस्तकों की कमी से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही थी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के अनुसार, एनसीईआरटी की किताबें अपलोड कर दी गई हैं। विद्यार्थी आसानी से वेबसाइट से पुस्तकों को पढ़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त ये किताबें दीक्षा पोर्टल पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी किसी भी स्थान पर बैठे-बैठे आसानी से इन किताबों को पढ़ सकते है।
विज्ञापन

इनसेट
दीक्षा एप पर मिलेगी सुविधा
दीक्षा एप पर पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ भी मिलेगा। छात्र अपने एंड्रायड फोन में एप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का धन और समय दोनों बचेगा।

किताबें नहीं बनेगी बाधा
जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी की किताबें अपलोड की गई हैं। विद्यार्थी आसानी से इन किताबों को पढ़ सकते है। जरूरत पड़ने पर इन किताबों को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें