फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूपीसीडा से हटेगा अतिक्रमण, किसानों को मिलेगी खाद

Fri, 05 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत व धरना तीसरे दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से मंगलवार को स्थानीय किसान यूपीसीडा कार्यालय में पंचायत की बात कहते हुए धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान किसानों ने एफसीआई गोदाम से पहले की तरह उर्वरक मिलने, यूपीसीडा के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता अभाव, अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण, किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपीसीडा के वित्त व लेखा अधिकारी धरमचंद ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की। कहा कि प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सात दिन के अंदर नोटिस चस्पा करके खाली कराया जाएगा।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त मित्रसेन वर्मा ने कहा कि पलिया पाश्चिम गांव में सिंदुरवा का उप बिक्री केंद्र खोला जाएगा। जहां से किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगी। टिकैत गुट के मंडल प्रवक्ता नफीस चंदेल ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद पंचायत स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें