फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चाकू से गला रेतकर विवाहिता की हत्या, पहचान छिपाने को चेहरा भी गोदा; लाश से लिपटकर फूट-फूटकर रोई बेटी

Thu, 20 Aug 2026 05:46 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में घर में मौजूद 26 वर्षीय विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से धारदार हथियार मिले हैं और मृतका का मोबाइल भी गायब बताया गया है।
विज्ञापन
अमेठी में विवाहिता का मर्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में बृहस्पतिवार को घर में मौजूद विवाहिता पूनम (26) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पूनम घर में बेटी वैष्णवी के साथ थी। उसका देवर देव बाजार गया था, जबकि ससुर पारसनाथ खेत में काम करने गए थे। देव दवा लेकर घर लौटा तो पूनम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। भगीरथ का पुरवा भवानीगढ़ निवासी पूनम के पिता झाम सिंह ने बेटी को प्रताड़ित करने और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


मां सावित्री देवी ने भी बेटी की हत्या की बात कही। ससुर पारसनाथ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा शिवा शहर में ट्रक चलाता है और तीन महीने से घर नहीं आया है। पूनम तीन दिन पहले मायके से ससुराल लौटी थी। घटना के समय वह खेत में काम करने गए थे, जबकि देव बाजार गया था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

घर के पीछे मिले चाकू-गड़ासा, मोबाइल गायब

सावित्री देवी ने बताया कि घटना के बाद पूनम का मोबाइल नहीं मिला। घर के पीछे चाकू और गड़ासा मिलने की बात भी सामने आई है। उन्होंने घटनास्थल पर खून नहीं मिलने की बात कही। इन परिस्थितियों के आधार पर मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

लूट-चोरी समेत अन्य वजहों की ग्रामीणों में चर्चा

घटना के बाद ग्रामीणों में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कुछ लोग लूट या चोरी के दौरान वारदात किए जाने की आशंका जता रहे थे। पुलिस इन चर्चाओं को भी जांच के दायरे में रखकर घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

 

विज्ञापन

बेटी शव से लिपटकर रोती रही

पूनम की मौत के बाद बेटी वैष्णवी शव से लिपटकर रोती रही। मां सावित्री देवी बदहवास हो गईं। पिता झाम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देवर देव और ससुर पारसनाथ गमगीन रहे। पति को घटना की जानकारी देकर घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें