पहले माफिया का प्रभाव था और कोई सुरक्षित नहीं था
सीएम योगी ने कहा, 2017 में जब हम निवेश की बात करते थे तो निवेशक हंसते थे। कुछ लोग कहते थे कि हमने 5 साल पहले ही संकल्प ले लिया है कि यूपी नहीं जाएंगे। पहले माफिया का प्रभाव था और कोई सुरक्षित नहीं था। हर जिले में समानांतर सरकार चलती थी। कोई सुरक्षित नहीं था। तब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई। अब माफिया कोई भी हो, दुस्साहस किया तो वह यमराज के यहां का टिकट काट रहा है।
सीएम ने कहा, यूपी में कभी लगभग ढाई एयरपोर्ट ही संचालित होते थे। ढाई का मतलब दो एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील थे, लखनऊ और वाराणसी। जबकि गोरखपुर और आगरा आधे माने जाते थे। गोरखपुर में एक फ्लाइट आती थी, वो भी कभी-कभी। आगरा में भी यही स्थिति थी। कोई मजबूत एयर कनेक्टिविटी का वातावरण नहीं था।
आज यूपी के पास 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। इसका उद्घाटन 28 तारीख को प्रधानमंत्री के कर कमलों से होगा। यह देश का सबसे बड़ा कार्गो और लॉजिस्टिक हब बनेगा।
इसके साथ ही जेवर में एमआरओ सुविधा भी दी जा रही है। एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग की यह सुविधा देश में पहली बार होगी।