अमेठी सिटी। कोहरे व ठंड के बीच रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को अप जनता एक्सप्रेस व डाउन अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, प्रयागराज पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके साथ ही अन्य ट्रेनों का भी परिचालन विलंब से हुआ। ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी की सामना करना पड़ा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर वाराणसी-देहरादून के बीच अप जनता एक्सप्रेस व डाउन अर्चना एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रही। दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह 6:56 बजे के बजाय ढाई घंटे देरी से 9:26 बजे गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल डेढ़ घंटे तो प्रयागराज पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। वेटिंग हॉल में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था संग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाया जा रहा है। अधिकांश यात्री ऑनलाइन एप की मदद से ट्रेन की स्थिति देख कर स्टेशन पहुंचते हैं।