फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यार्थियों के रोल मॉडल बनेंगे यूपी बोर्ड के टॉपर

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की जाएगी। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत सप्ताह में दो दिन हाईस्कूल व इंटर के मेधावी को आमंत्रित कर उनकी सफलता का मंत्र व अन्य परीक्षा तैयारी विधि की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 36 राजकीय, 25 ऐडड व 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षित कर उन्हें परीक्षा में मेधावी के रुप में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों के मन में शिक्षा की रूचि बढ़ाने के साथ अच्छे अंक से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कराने की प्रतिस्पर्धा जागृत की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर को रोल मॉडल बनाया जाएगा। टॉपर विद्यार्थियों को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने कॉलेज में सप्ताह में कम से कम दो दिन आमंत्रित करेंगे।

कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान टॉपर अन्य विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मूलमंत्र की जानकारी दी देते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारी की टिप्स देंगे। विद्यार्थियों के मन की जिज्ञासा शांत कर उनके सवालों का भी जवाब देंगे। इस दौरान नया सवेरा कार्यक्रम में अफसरों को भी बुलाया जाएगा, जो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का भविष्य संवारा लक्ष्य
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित कॉलेजों में पंजीकृत शतप्रतिशत विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक ढग़ से शिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए टॉपर के साथ अफसरों को कॉलेज बुलाया जाएगा। प्रार्थना सभा पर उन्हें भविष्य निर्माण व परीक्षा की टिप्स दी जाएगी। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षिक पंचाग के अनुसार कोर्स पूरा कराने के साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन

संगीता सिंह- प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें