फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 28 तक भर सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म

Fri, 18 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी अब 28 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थागत विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क भी इसी तारीख तक कोषागार में जमा करना होगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कोई पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे। किसी छात्र के आवेदन से छूटने पर संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विद्यालयों को शुल्क जमा करने की सूचना परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी।

विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी विवरण 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्रधानाचार्य अपलोड विवरण की चेकलिस्ट से जांच करेंगे। एक से छह अक्तूबर तक संशोधन चेकलिस्ट में त्रुटि मिलने पर एक से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद किसी नए संशोधन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें