फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही अप और डाउन जनता एक्सप्रेस

Sun, 14 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। इसके चलते ही शनिवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन भी एक से लेकर चार घंटे विलंब से हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन





देहरादून-वाराणसी व वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार व देहरादून की यात्रा करने वाले लोग परेशान रहे।
हरिद्वार भ्रमण पर जाने के लिए पहले से टिकट बुक करवाने वाले दीपक प्रजापति, अंजू देवी व रंजना गौरीगंज स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित करना पड़ी।
विज्ञापन






इसी तरह निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर देहरादून से चलकर हावड़ा को जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 09:37 बजे के बजाय साढ़े चार घंटे देरी से दोपहर 02:07 बजे आई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेनें भी आधे से एक घंटे की देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें