फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही अप व डाउन जनता एक्सप्रेस

Sun, 07 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया। ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। इसके चलते ही शनिवार को अप व डाउन जनता एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन भी एक से लेगर तीन घंटे तक विलंब से हुआ। इससे ठंड में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

देहरादून-वाराणसी व वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार व देहरादून की यात्रा करने वाले लोग परेशान रहे। हरिद्वार भ्रमण पर जाने के लिए पहले से टिकट बुक करवाने वाले प्रदीप कुमार, अरविंद व बब्लू चौहान गौरीगंज पहुंचे तो ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित करना पड़ी। इसी तरह निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा से चलकर देहरादून को जाने वाली उपासना एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
वहीं, गौरीगंज स्टेशन पर आनंद विहार से चलकर दानापुर को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11:56 बजे के बजाए शनिवार सुवह 04:58 बजे आई। इसके अतिरिक्त रायबरेली-जौनपुर, लखनऊ-वाराणसी व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी एक घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों के विलंब से दैनिक यात्रियों को दिक्कतें हुईं। नीलांचल एक्सप्रेस, अप व डाउन पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से चली। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि जनता एक्सप्रेस पूर्व में जारी आदेश के क्रम में निरस्त रही। कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों के संचालन में विलंब हुआ है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें